Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

जाति पाति के भेदभाव के सख्त खिलाफ थे बाबा साहब-कुणाल गहलावत


इनेलो पार्टी  ने भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर चौक सोनीपत पर पुष्प अर्पित करके सभा में शिरकत की। कार्यकर्ताओं ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 
इनैलो जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत  ने कहा कि डा. अंबेडकर महान समाज सुधारक थे। वह जाति पाति के भेदभाव के सख्त खिलाफ थे और इस भेदभाव को समाप्त करने के लिए उन्होंने भरसक प्रयास किए। 

उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर ने भारत का ऐसा संविधान बनाया, जिससे हर वर्ग का भला हुआ। डा. अंबेडकर ने समाज सुधार के लिए अनेकों कार्य किए। उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बनाए संविधान का पालन करे और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए भाईचारा कायम रखें और भेदभाव को जड़ से समाप्त करें। 
इस अवसर पर इनेलो के युवा जिला विकास मलिक, हल्का सोनीपत अध्यक्ष महाबीर शर्मा,  नितिन तनेजा,  किसान नेता जसमेर मोहाना,  आशीष सुहाग,  प्रदीप सैनी, सतपाल प्रजापत ने नमन किया।

Comments

Leave Comments