Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

जे बी एम कंपनी के कूड़े से बिजली संयंत्र ने पूरे किए 4 साल - सोनीपत में बैठक आयोजित


सोनीपत, 20अगस्त (DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)

 जे बी एम् कम्पनी द्वारा स्थापित कूड़े से बिजली बनाने के संयत्र की स्थापना के चार वर्ष पूरा होने पर आयोजित बैठक में नगर निगम मेयर राजीव जैन ने कूड़ा हर घर से उठाना सुनिश्चित करने एवं ट्रांसफर स्टेशनों से तुरंत कूड़ा उठाने के निर्देश दिए।  बैठक में कम्पनी के महानिदेशक निशांत आर्य, आयुक्त हर्षित कुमार एवं सह आयुक्त मीतू धनखड़ भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

       राजीव जैन ने कहा कि प्रदेश में पहला संयत्र स्थापित हुआ जो सफलतापूर्वक रोजाना 650 टन कूड़े का निस्तारण कर बिजली बना रहा है।  उन्होंने कहा कि 2018 में इस संयत्र को लगाने के प्रयास नहीं किये जाते तो सोनीपत पानीपत शहर में दिल्ली की तरह कूड़े के पहाड़ खड़े हो जाते।  उन्होंने कहा कि मुरथल सिथत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से शोधित पानी बिजली संयत्र तक लाने के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन का कार्य जल्दी पूरा किया जाये।

       आयुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि इधर उधर कूड़ा डालने वालों पर लगाम कसी जाएगी और जिन संस्थानों में जयादा कूड़ा निकलता है वहां से भी उठान सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर स्टेशनों के आसपास कूड़े की दुर्गन्ध ना फैले इसका इंतजाम किया जाये और अनाधिकृत कूड़ा डम्पिंग स्टेशनों को बंद किया जाये ।

        कम्पनी के महानिदेशक निशांत आर्य ने विश्वास दिलाया कि उनकी कम्पनी स्वच्छ शहर बनाने में पूरा सहयोग करेगी । उन्होंने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  बैठक में कंपनी के राजेश पांडे, संजय मुरगई, राजेश कपूर, शैलेन्द्र पांडे, डी पी सिन्हा, जगपाल सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, सतेंद्र पाल तोमर, बिजेंद्र सिंह, हिमांशु बावा आदि उपस्थित रहे।  

Comments

Leave Comments