Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

साउथ पॉइंट स्कूल मुरथल में कबड्डी प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दम


साउथ पॉइंट वर्ल्ड स्कूल, मुरथल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने लगाया जीत का जोर

-साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने के लिए किया प्रेरित

उद्घाटन मैच में मामचंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने गोल्डन पेटल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को हरा जीता मुकाबला

06 अगस्त 2025 

सोनीपत (दैनिक जागरूक):खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को साउथ पॉइंट वर्ल्ड स्कूल, मुरथल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग के खंड के सभी स्कूलों के लड़के और लड़कियां भाग ले रहे हैं। उद्घाटन मैच लड़की वर्ग में मामचंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गोल्डन पेटल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मध्य खेला गया। कड़े मुकाबले में मामचंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता से पहले साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। उन्होंने बताया कि खंड स्तरीय  स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 8 अगस्त तक किया जाएगा। जिसमें लड़के व लड़कियां भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कबड्डी प्रतियोगिता का आरंभ करवाते हुए उन्होंने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खंड स्तर पर विजेता रहने वाली टीमों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, इसलिए सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

साउथ पॉइंट ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री ने खिलाड़ियों का हाैसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल के ही भाग होते हैं। इसलिए कभी भी हार से निराश नहीं होना चाहिए, जहां कमियां रह गई हैं उन्हें पहचान कर दूर करने का प्रयास करें। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकते हैं।

साउथ पॉइंट ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन वर्तिका खत्री ने विजेता रही मामचंद स्कूल की टीम को बधाई दी, उन्होंने अन्य टीमों के खिलाड़ियों को भी खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा व कार्यकारी निदेशक डा. ममता सचदेवा ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। सभी ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। उन्होंने सभी टीमों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी।

Comments

Leave Comments