Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

खरखौदा के राम चौक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, भीषण गर्मी बनी वजह

खरखौदा में शॉर्ट सर्किट से आग, गर्मी के कारण तारों में बढ़ा दबाव

खरखौदा (सोनीपत), 9 जून (dainik jagruk)
भीषण गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार सुबह लगभग 5 बजे, खरखौदा के राम चौक क्षेत्र में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी के कारण बिजली की मांग बहुत अधिक हो गई थी, जिससे तारों पर दबाव बढ़ गया। इसी के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ और आग की चिंगारी उठी।

राम चौक निवासियों ने तुरंत बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। शिकायत मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में गर्मी को ही आग का मुख्य कारण माना जा रहा है।

बिजली विभाग के प्रयासों से जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को फिर से बहाल किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं गर्मी के मौसम में आम होती हैं, जब बिजली की अधिक खपत के चलते तारों पर अतिरिक्त लोड पड़ता है। ऐसे में नागरिकों को भी सावधानी बरतने और समय-समय पर अपने निजी कनेक्शन की जांच करवाने की सलाह दी जा रही है।

Comments

Leave Comments