Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

सोनीपत पुलिस ने KMP टोल प्लाजा के नजदीक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध टी स्टॉल व ढाबों से हाईवे को कराया मुक्त


सोनीपत, 03 अक्टूबर(dainikjagruk)पुलिस आयुक्त ममता सिंह IPS, ADGP के कुशल मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक नरेंद्र कादयान के दिशा-निर्देशानुसार सोनीपत ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज KMP हाईवे पर KMP टोल प्लाजा के नजदीक अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान हाईवे किनारे बने अवैध टी स्टॉल, ढाबे, रेहड़ी आदि को हटवाया गया तथा कब्जे में लिया गया सामान जब्त किया गया।

            सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक अमित धनखड़ व यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह की अगुवाई में आज यह अभियान चलाया गया है। हाईवे पर अवैध रूप से लगे इन ढाबों व स्टॉल्स के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थी। पुलिस की कार्रवाई से हाईवे पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो पाई।

            अभियान के दौरान पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बढ़ावा न दें।

Comments

Leave Comments