Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

दिल्ली-एनसीआर में महाराजा अग्रसेन जी का भव्य मंदिर बनना समाज के लिए गौरव की बात — विधायक अशोक गोयल देवराहा


दिल्ली-एनसीआर में महाराजा अग्रसेन जी का भव्य मंदिर बनना समाज के लिए गौरव की बात — विधायक अशोक गोयल देवराहा

 

कुंडली (सोनीपत):(Dainik Jagruk)

श्री अग्रसेन धाम, कुंडली में चल रहे गोवर्धन महाराज पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 31 फीट ऊंचे गिरिराज जी के दर्शन करने के लिए दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे।

इस अवसर पर दिल्ली के मॉडल टाउन विधायक अशोक गोयल देवराहा और सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने सपत्नीक पूजा अर्चना कर भगवान गोवर्धन जी का आशीर्वाद लिया।

 

विधायक अशोक गोयल देवराहा ने कहा —

 

“दिल्ली-एनसीआर में महाराजा अग्रसेन जी का मंदिर बनना पूरे अग्रवाल समाज के लिए गौरव की बात है। अब हर व्यक्ति को महाराजा अग्रसेन जी का इतिहास जानने का अवसर मिलेगा।”

 

उन्होंने मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया और भजन “जो राम को लाए हैं, वो श्याम को भी लाएंगे” जैसे दो भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

धाम के चेयरमैन जगदीश राय गोयल, प्रधान राजेंद्र अग्रवाल, उपप्रधान अतुल सिंघल, महासचिव अनिल गोयल समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गोवर्धन जी की परिक्रमा कर अन्नकूट प्रसाद का लाभ लिया।

राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पूजा महोत्सव 28 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन आठ प्रहर भोग, सायं 6:30 बजे आरती और भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

गाय के शुद्ध 5100 किलो गोबर से निर्मित 31 फुट ऊंची गोवर्धन प्रतिमा को देखकर भक्तों ने झूमकर “श्री बांके बिहारी लाल की जय” के उद्घोष से वातावरण भक्ति में रंग दिया।

Comments

Leave Comments