Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

विधायक कादियान ने 85 बुजुर्गों को बांटे सहायक उपकरण, खिले चेहरे


गन्नौर(kuldeep ranga)

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 71वें जन्मदिन पर सोमवार को डिवाइन सिटी परिसर स्थित द डेस्टिनेशनल मॉल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। 141 लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

शिविर में हलका विधायक देवेंद्र कादियान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी सेवा है। हर व्यक्ति को समय-समय पर यह सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने साढ़े 9 साल मुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा प्रदेश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया। अब केंद्र में राष्ट्र सेवा में जुटे हैं। उन्होंने बिना खर्ची, बिना पर्ची युवाओं को नौकरी देकर नई परंपरा शुरू की। क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर पूरे हरियाणा का समान विकास करवाया।

शिविर में एलिम्को आसरा सोनीपत के सहयोग से करीब 85 जरूरतमंद बुजुर्गों को विधायक कादियान ने सहायक उपकरण बांटे। यह केवल उपकरण नहीं, बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर प्रवीन लांबा, पूर्व चेयरमैन ईश्वर कश्यप, दिनेश अदलखा, अंकित मल्होत्रा, राजीव त्यागी, तरुण चुद्य, सुनील ढाका, वीरेंद्र कादियान और मनोज त्यागी मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments