Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

जनता दरबार में राई हलके के लोगों ने जन समस्याओं के समाधान की विधायक से मांग@dainikjaguk


विधायक कृष्णा गहलावत ने समस्या समाधान के दिए अधिकारियों को निर्देश l

राई(kuldeep ranga) विधायक कृष्णा गहलावत ने शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर हलके के लोगों की समस्या सुनी और अधिकारियों को समाधान के आदेश दिए। दरबार में जाट जोशी गांव के लोगों ने गांव में गंदे पानी की निकासी के नाले की सफाई कराने व सेवली गांव में अवैध प्लाटों की जगह को वैद्य करवाने की मांग की, नाहरी गांव के लोगों ने पानी निकासी के समाधान, खेवड़ा गांव के लोगों ने अम्बेडकर कालोनी में 11 हजार वाट के तारों को दूसरी जगह से शिफ्ट करने, बढ़मलिक गांव के सरपंच व अन्य लोगों ने दुर्गा कालोनी से रामनगर गली का निर्माण करवाने की मांग की। विधायक ने अधिकारियों को उक्त समस्या के समाधान के आदेश दिए। विधायक गहलावत ने कहा कि राई हलके में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए विकास के मामले में नंबर-एक विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हलका वासियों के सामने किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि चुनाव के दौरान हमारे द्वारा जारी संकल्प पत्र में कहें तमाम वायदों को पूरा करने के लिए सरकार पहले दिन से ही लगी हुई है। किसी भी कार्य में क्वालिटी व समय सीमा के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी कार्य क्वालिटी और समय सीमा में पूरे किए जाएं ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि सडक, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित तमाम मूलभुत सुविधाएं जनता को देने के लिए सरकार का फोक्स है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से रोजगार देने का काम ये लगातार जारी रहेगा। राई विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने जिस विश्वास व उम्मीद के साथ उन्हें प्यार व मान-सम्मान देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है उसके लिए मैं हलके की जनता करती हूं और उन्हें विश्वास दिलाती हूं कि वे वे उनकी उम्मीदों को कभी कम नहीं होने देंगी। इस मौके पर मास्टर सतनारायण आंतिल, प्रदीप चेयरमैन बढ़मलिक सरपंच फूल कुमार, दीपक मकीमपुर, सिलु मेहंदीपुर, अमरजीत, कुलदीप नाहरी, विपिन मनोली ,सुरेश गढ़ी बाला, प्रताप हलालपुर, नरेन्द्र खेवड़ा , कृष्ण हुड्डा, मुकेश तुषीर, राम किशन सरोहा, रोहित दहिया आदि मौजूद थे।

Comments

Leave Comments