Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

31 करोड़ से ज्यादा रूपये के विकास कार्यों को मंजूरी


सोनीपत, 5 मई।  नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की मेयर चुनाव के बाद दूसरी बैठक में लगभग  31 करोड़ से ज्यादा  रूपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। बैठक की अध्यक्षता महापौर राजीव जैन ने की।  

        बैठक के बाद राजीव जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी वार्डों में सामान विकास की नीति पर अमल करते हुए हर वार्ड में विकास कार्यों की मंजूरी दी गई है। बैठक में  आयुक्त हर्षित कुमार, सह आयुक्त नरेश कुमार, उपाध्यक्ष सुरेंद्र मदान, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग, पंकज सैनी, अजय निराला, उपमंडल अभियंता देवेंद्र, मुख्य अकाउंट अधिकारी संजय कुमार समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

      जिन विकास कार्यों को मंजूरी दी गई उनमे निम्नलिखित हैं:-

वार्ड 2 मीट मार्किट का रेनोवेशन एंड निर्माण - 66 लाख,  
वार्ड 3 हेम नगर एवं खन्ना कॉलोनी में सीवर लाइन - 164 लाख,
वार्ड 4 राजीव कॉलोनी में गलियों का निर्माण - 125 लाख,
वार्ड 4 पार्कों में ओपन जिम और बच्चों के प्ले के इक्विपमेंट - 192 लाख,
वार्ड 5 ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चावला कालोनी में गलियों का निर्माण - 114 लाख,
वार्ड 7 में  गांव लिबासपुर में तालाब का निर्माण - 94 लाख,  
वार्ड 9 गांव राठधना में तालाब का निर्माण,  
वार्ड 12 में पार्कों में ओपन जिम और बच्चों के प्ले के इक्विपमेंट - 129 लाख,  
वार्ड 15 में सरदारों वाली गली - 60  लाख,
वार्ड 15 प्रभु नगर इन्दुस्ट्री एरिया में इंटरलोकस tile - 145  लाख  
वार्ड 16 ब्रह्म नगर, विशाल नगर में पुरानी सीवर लाइन को बदलना - 99 लाख,
वार्ड 16 में गांव कालूपुर में फुटपाथ, मिनी पार्लियामेंट, हॉर्टिकल्चर आइटम - 67  लाख,
वार्ड 18 पार्क में लाइट का काम - 63 लाख,
वार्ड 18 में विकास नगर, श्याम नगर, मालवीय नगर में सीवर लाइन का काम - 207 लाख,
वार्ड 18 में सेक्टर 23 में गलियों का निर्माण - 306 लाख,
वार्ड 18 ग्रीन बेल्ट स्वर्ण जयंती पार्क, महलाना रोड - 100 लाख,    
वार्ड 19 मयूर विहार एक्सटेंशन में नई सीवर लाइन - 55 लाख,

5000 स्ट्रीट लाइट्स - 148 लाख,  
वाटर बूस्टर एंड सीवर डिस्पोज़ल्स की रिपेयर एवं मेंटेनेंस - 67 लाख के कामों को मंजूरी प्रदान की गई।

 

Comments

Leave Comments