Top Stories
  1. वोट बैंक का ‘बैंक बैलेंस’ खत्म: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा-महायुति की ऐतिहासिक जीत
  2. संस्कारवान पीढ़ी से ही साकार होगा 2047 का विकसित भारत का सपना : राजीव जैन
  3. आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में निरंतर सीखना आवश्यक : डॉ. मंजुला स्पाह
  4. ): समालखा के पूर्व विधायक रविन्द्र मछरौली राष्ट्रीय लोक दल में शामिल, जयंत चौधरी ने किया स्वागत
  5. सोनीपत में जलभराव से राहत की तैयारी, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज को ड्रेन नंबर-6 से जोड़ने की योजना
  6. मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने जिंदल इंस्टिट्यूट ऑफ हरियाणा स्टडीज़ द्वारा तैयार हरियाणा की पहली जिला (सोनीपत) मानव विकास रिपोर्ट जारी की
  7. डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में स्वामी श्रद्धानंद जी बलिदान दिवस सप्ताह व वीर बाल दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन
  8. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का भव्य आयोजन
  9. पूर्ण मूर्ति कैंपस के वुशु खिलाड़ी सुजल ने स्वीडन में लहराया परचम
  10. हरियाणा सरकार देगी 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिजन को सरकारी नौकरी

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा : अग्निशमन विभाग का त्रि-वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन, नई कमेटी का गठन


सोनीपत, 6 दिसम्बर(DAINIK JAGRUK,Kuldeep Ranga)। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की शाखा अग्निशमन विभाग का दूसरा त्रि-वार्षिक राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज नगर निगम परिसर में राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में आगामी तीन वर्षों के लिए नई राज्य कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें राजेंद्र सिन्द लगातार दूसरी बार राज्य प्रधान चुने गए, जबकि गुलशन भारद्वाज को महासचिव तथा सुखदेव सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ उपप्रधान के रूप में राजीव खत्री तथा उपमहासचिव के रूप में देवेंद्र लोहान को चुना गया।

सम्मेलन में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषामड़, महासचिव मांगे राम तिगरा, उपमहासचिव सुनील चिंडालिया, संगठनकर्ता शारदा देवी, शिवचरण तथा सीआईटीयू व एसकेएस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार फायर कर्मचारियों की जायज़ मांगों को लंबे समय से अनदेखा कर रही है। उन्होंने बताया कि विभाग में लगभग 3200 पद रिक्त हैं, जबकि अनुबंध आधारित 1331 व HKRNL के 450 कर्मचारी स्थाईकरण की प्रतीक्षा में हैं।

शास्त्री ने कहा कि फायर कॉल के दौरान कर्मचारियों को जान का जोखिम उठाना पड़ता है, कई घायल हो जाते हैं, फिर भी सरकार न तो पर्याप्त मुआवजा दे रही है और न ही एक्सग्रेशिया का लाभ। पिछले पाँच वर्षों से अनुबंधित फायरमैन और ड्राइवरों का वेतन बढ़ोतरी भी नहीं की गई है। उन्होंने आने वाले अंबाला सम्मेलन में फायर डेलीगेट्स की सक्रिय भूमिका की घोषणा की।

सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम कोडों को जनविरोधी बताते हुए शास्त्री ने कहा कि ये कोड देश के युवाओं और मजदूरों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की कोशिश हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मजदूर वर्ग अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को तेज करेगा।

Comments

Leave Comments