Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी 15 जुलाई को करेंगे पीएम इंटर्नशिप योजना पर वर्कशॉप को संबोधित


सोनीपत, 11 जुलाई(dainik jagruk,kuldeep ranga) 

  उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी 15 जुलाई को पीएम इंटर्नशिप योजना(पीएमआईएस) के तहत राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई स्थित आईआईटी दिल्ली एक्सटेंशन टेक्नो पार्क में आयोजित वर्कशॉप को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करेंगे। इस वर्कशॉप में मुख्य सचिव हरियाणा राज्य में पीएमआईएस योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर सरकारी कॉलेजों, सरकारी पॉलिटेक्रिक संस्थानों और सरकारी आईटीआई के प्रिंसिपलों व प्लेसमेंट अधिकारियों, औद्योगिक एसोसिएशनों व निजी कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करेंगे।
                            बैठक की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईआईटी दिल्ली एक्सटेंशन टेक्नो पार्क का दौरा करते हुए सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांफ्रेंस हॉल, कैंटिन, रिस्पेशन स्थाल आदि का दौरा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
                           उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में पीएम इंटर्नशिप योजना(पीएमआईएस) की घोषण की गई थी और भारत सरकार ने अक्टूबर 2024 में इस योजना को लांच किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पांच वर्षों में देश की शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है ताकि युवाओं को अनेक क्षेत्रों में कौशल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जब हमारे युवा बड़ी-बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप के दौरान वहां की तकनीक के बारे में सीखकर आत्मनिर्भर भारत अभियान में अपना योगदान देंगे।
                           इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम सुभाष चंद्र, डीआईओ विशाल सैनी, आईटीआई सोनीपत के प्रिंसिपल विक्रम सिंह, नायब तहसीलदार राई अभिनव, एडीआईओ विजय बल्हारा, आईटीआई से मेजर संजय श्योराण सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments