Now South Point star Harsh Bhardwaj will shine in Inter University Kabaddi
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

अब इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी में चमकेगा साउथ पॉइंट का सितारा हर्ष भारद्वाज

साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री व कार्यकारी निदेशक डाॅ. ममता सचदेवा के साथ हर्ष भारद्वाज।

साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री व कार्यकारी निदेशक डाॅ. ममता सचदेवा के साथ हर्ष भारद्वाज।

सोनीपत, 07 अक्टूबर (DAINIK JAGRUK)
साउथ पॉइंट कॉलेज का छात्र हर्ष भारद्वाज अब अपनी खेल प्रतिभा का जलवा इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाएगा। 01 अक्टूबर को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में आयोजित ट्रायल में 50 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और इसी आधार पर उसका चयन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ। साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने हर्ष को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप 08 अक्टूबर से नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी , Greater Noida में आयोजित की जा रही है, जिसमें 16 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि राई खंड के गांव बांकीपुर निवासी एवं साउथ पॉइंट कॉलेज में बीसीए-5वें सेमेस्टर का छात्र हर्ष प्रतियोगिता को लेकर बेहद उत्साहित है। हर्ष भारद्वाज ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हमें गर्व है कि साउथ पॉइंट के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। हम उसकी आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री ने बधाई देते हुए कहा कि हर्ष ने कॉलेज का नाम रोशन किया है। हमारी कोशिश रहती है कि प्रत्येक छात्र को खेल और शिक्षा दोनों में समान अवसर मिलें। हमें उम्मीद है कि वह इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेगा।
वाइस चेयरपर्सन वर्तिका खत्री ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व सिखाता है। हर्ष की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करें।
सीईओ भावना कालरा ने कहा कि साउथ पॉइंट सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत रहा है। हर्ष की यह उपलब्धि हमारे खेल प्रोत्साहन कार्यक्रमों की सफलता को दर्शाती है।

कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर्ष ने साबित किया है कि समर्पण और अभ्यास से कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। हमें विश्वास है कि वह इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर भी कॉलेज का नाम रोशन करेगा।

हर्ष के पिता देवेंद्र भारद्वाज ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि हर्ष की इस उपलब्धि में कॉलेज के शिक्षकों और प्रबंधन का बहुत बड़ा योगदान है। साउथ पॉइंट संस्थान ने हमेशा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

Comments

Leave Comments