Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

वन स्टॉप सेंटर द्वारा गढ़ी घसीटा विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन


सोनीपत, 26 मई। महिलाओं को उनके अधिकारों और सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक अशुं जैन द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी घसीटा में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ अध्यापकगण एवं अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान अशुं जैन ने महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संकट की स्थिति में महिलाएं वन स्टॉप सेंटर पर 5 दिनों तक नि:शुल्क रह सकती हैं। सेंटर पर मेडिकल, कानूनी, पुलिस सहायता व परामर्श जैसी सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं।
इस अवसर पर काउंसलर शिल्पी, हेड कांस्टेबल सीमा, लिपिक बिजेंद्र, विद्यालय प्राचार्या  हरकौर तथा अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments