Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

शिक्षा ही समाज को आगे ले जा सकती है: विधायक देवेंद्र कादियान


सोनीपत (दैनिक जागरूक ):नगरपालिका रोड स्थित शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक देवेंद्र कादियान ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को मजबूत संविधान दिया। समाज के वंचित वर्ग के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति प्रधान दयानंद अहलावत ने की। विधायक कादियान के पहुंचने पर आयोजकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर बीपीएल परिवारों के 5वीं से 12वीं कक्षा तक के करीब 500 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। विधायक कादियान ने समिति को मुख्यमंत्री कोष से 5 लाख रुपए का चेक सौंपा। समिति पदाधिकारियों ने इसके लिए उनका आभार जताया।
विधायक कादियान ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे ले जा सकती है। उन्होंने बाबा साहेब का कथन दोहराया—शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा। बेटा-बेटी सभी को शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। बच्चे शिक्षित होंगे तो समाज और देश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि रविदास समिति शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। हर खास मौके पर बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।कादियान ने कहा कि वह जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कार्यक्रम के समापन पर समिति पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि कादियान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहिंद्र सिंहमार, जितेंद्र तूर, जयनारायण सिंहमार, रामदिया रंगा, विजेंद्र अहलावत, पालेराम, सुखबीर सिंहमार, कृष्णलाल रंगा, रामकिशन मेहरा, रामकुमार मेहरा, प्रदीप कुमार, अंकित मल्होत्रा, शंकर, सुशील खेड़ी गुर्जर, रामगोपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments