Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

पार्श्वनाथ सोसायटी में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश, कष्ट निवारण समिति बैठक में 13 शिकायतों का समाधान


पार्श्वनाथ सोसायटी में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए किए जाने वाले कार्यों के अस्टीमेट तैयार करें नगर निगम-राज्यमंत्री गौरव गौतम


-लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न करवाने को लेकर पार्श्वनाथ सोसायटी के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई


-कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक में आई 16 शिकायतों में से राज्यमंत्री गौरव गौतम ने 13 शिकायतों का मौके पर समाधान किया

सोनीपत, 29अगस्त (DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)
         हरियाणा के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पार्श्वनाथ सोसायाटी के खिलाफ मिली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए निर्देश दिए कि वहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास करें ताकि वहां लोग बिना परेशानी के रह सके। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि वहां पर मूलभूत सुविधाओं को लेेकर जो कार्य किए जाने है उनके अस्टीमेट तैयार करें। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वहां रहने वाले लोगों को समय पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न करवाने को लेकर बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
                   युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्यमंत्री गौरव गौतम की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय में कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रखी गई 16 शिकायतों में से राज्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 शिकायतों को मौके पर ही समाधान किया और 03 शिकायतों के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिकायतों का समाधान अगली बैठक तक हो जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से निवर्हन करते हुए लोगों की शिकायतों का तुरंत समाधान करने का प्रयास करें ताकि लोगों को इधर-उधर चक्कर न काटने पड़े।
                    गांव पट्टïी ब्रह्मïणान निवासी अशोक वर्मा व गांव करेवडी निवासी राहुल की गलत पेंशन लेने की शिकायत पर राज्यमंत्री ने डीएसडब्ल्यूओ को निर्देश दिए कि वे संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे रिकवरी करवाना सुनिश्चित करें। इसके बाद गोहाना स्थित प्लाट की दिवार गिराकर नाजायज रास्ता बनाने की शिकायत पर उन्होंने एसडीएम गोहाना को निर्देश दिए कि वे स्वयं इसकी जांच करें। इसके बाद फरीदाबाद के निवासी ओमप्रकाश धामा ने शिकायत दी कि उनके पैतृक गांव खानपुर खुर्द में 50 साल पुरानी चौपाल भूमि पर गलत कब्जा करके उसका अंतकाल कर उसे बेच दिया है। इसपर कार्रवाई करते हुए राज्यमंत्री ने एसडीएम गोहाना को निर्देश दिए कि वे इस अंतकाल व अन्य कागजात की चैकिंग करें और अगर किसी ने कोई धोखाधड़ी की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
                     राज्यमंत्री ने अंकित बूरा की शिकायत पर उन्हें निर्देश दिए कि अंसल सुशांत सिटी में जिस रणबीर के नाम प्लाट अलॉट हुआ था उसे अगली बैठक में यहां प्रस्तुत करें। इसके बाद गांव हसनपुर के रहने वाले संजीव की रास्ते से संबंधित शिकायत पर राज्यमंत्री ने एसडीएम सोनीपत को जांच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गांव सिटावली निवासी संदीप की अवैध कब्जा हटवाकर गली का निर्माण करवाने की शिकायत पर एसडीएम को जांच करने के आदेश दिए और कहा कि कोर्ट की अगली तारीख पर इसकी निशानदेही रिपोर्ट पुस्तुत करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा जगत सिंह दहिया की धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत पर सेक्टर-27 सोनीपत से संबंधित एसीपी को जांच करने के निर्देश दिए।
                       राज्यमंत्री ने गांव गढ़ी बाला के निवासियों द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत प्लाटों से संबंधित शिकायत पर पाया गया कि ये लोग जिस जमीन पर प्लॉट लेने की मांग कर रहे है वो किसी निजी व्यक्ति की जमीन है और उसको लेकर कोर्ट में केस चला हुआ है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 117 में से 60 व्यक्ति सरकार द्वारा निर्धारित की गई जमीन पर प्लाट लेना चाहते है उन्हें प्लाट अलॉट करें।
इस मौके पर विधायक निखिल मदान, एसएमडीए की सीईओ ए मोना श्रीनिवास, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम गोहाना अंजलि श्रोत्रिय, नजिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, सहित सभी एसडीएम, एसीपी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना से प्रदेश की 15 लाख से अधिक महिलाएं होगी लाभान्वित-राज्यमंत्री गौरव गौतम
कष्टï निवारण समिति की बैठक के पश्चात आयोजित पत्रकारवार्ता में राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा चुनाव के दौरान भाजपा सरकार ने महिलाओं को 2100 रूपये देने का जो वायदा किया था उसे मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने पूरा करते हुए प्रदेश में दील दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत प्रदेश की 15 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उनकी सशक्त और मजबूत बनाने का कार्य कर रही है।

Comments

Leave Comments