Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 6 पदक @dainikjagruk

पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ी स्कूल की प्रधानाचार्या हिमानी दहिया व उप प्रधानाचार्य वरुण के साथ ।

निखिल व नैतिक ने जीते रजत, भूमि, तक्षित, जानवी व स्मृति ने जीते कांस्य पदक 

- पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल में पदक विजेताओं का किया गया जोरदार स्वागत 

सोनीपत, 27 मई । पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल, कामी रोड के खिलाड़ियों ने पहली धर्मप्रकाश मेमोरियल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पदक जीतकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया । प्रताप स्पोर्ट्स स्कूल खरखौदा में 24- 25 मई को आयोजित इस प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में सातवीं कक्षा के छात्र निखिल ने 32 किलो व नैतिक ने 48 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया, जबकि पांचवीं कक्षा के छात्र तक्षित ने 28 किलो में कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में पांचवीं की छात्रा भूमि ने 18 किलो, स्मृति ने 28 किलो व जानवी ने 30 किलो भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया । स्कूल पहुंचने पर इन सभी खिलाड़ियों का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन, सचिव गौतम नैन, स्कूल की प्रधानाचार्या हिमानी दहिया, उप प्रधानाचार्य वरुण व अन्य स्टाफ सदस्यों ने इन खिलाड़ियों की उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल भी बहुत जरूरी है। इसलिए प्रत्येक छात्र को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पदक विजेता खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली हैं । मुझे पूरा भरोसा है कि आगे चलकर ये खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर शानदार सफलता अर्जित कर हरियाणा प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने इन खिलाड़ियों की शानदार सफलता के लिए इनके कोच रजनी शर्मा व हिमांशु को भी बधाई दी । प्रधानाचार्या हिमानी दहिया ने कहा कि विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए न केवल पढ़ाई पर ध्यान दें बल्कि खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लें। इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें रचनात्मकता भी विकसित होती है। इस मौके पर पूर्ण मूर्ति कैंपस के कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंधक निदेशक कपिल भाटिया, एमडी इंजी.संघदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डा.स्वीटी, डायरेक्टर ट्रेनिंग नवदीप मेहता, कैंपस डायरेक्टर कुलदीप, रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू, डीन अकादमिक संदीप कुमार के साथ-साथ स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों ने भी पदक विजेताओं को बधाई दी ।

 

Comments

Leave Comments