Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

पूर्ण मूर्ति कैंपस ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको के साथ किया शैक्षणिक एमओयू | छात्रों को मिलेगा इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम का अवसर


पूर्ण मूर्ति कैंपस ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको के साथ किया शैक्षणिक करार, छात्रों को मिलेगा विदेश में पढ़ाई का मौका

 

सोनीपत, 19 नवंबर(dainikjagruk. com)

सोनीपत के प्रतिष्ठित पूर्ण मूर्ति कैंपस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को और मजबूत करते हुए अमेरिका की द यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको के साथ बड़ा शैक्षणिक करार (MOU) किया है। इस एमओयू पर हस्ताक्षर पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डा. विजयपाल नैन तथा यूनिवर्सिटी की प्रतिनिधि मैरी फिब्स द्वारा किए गए।

 

इस समझौते के तहत दोनों संस्थान छात्र-अदला-बदली (Student Exchange Program), संयुक्त शोध कार्य (Joint Research Collaboration), अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और लेक्चर जैसे कई शैक्षणिक कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित करेंगे।

 

चेयरमैन डा. नैन ने बताया कि इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, लॉ और एरोस्पेस सहित कई पाठ्यक्रमों के छात्रों को अब कोर्स के दौरान विदेश जाकर भी पढ़ने का अवसर मिलेगा। विदेशी फैकल्टी कैंपस में आकर पढ़ाएगी और भारतीय छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षण रणनीतियों का अनुभव मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको की प्रतिनिधि मैरी फिब्स ने कैंपस व तकनीकी लैबों का दौरा कर वहां की आधुनिक सुविधाओं की सराहना की।

 

कार्यक्रम में कैंपस के सचिव गौतम नैन, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, डायरेक्टर इंटरनेशनल संजय घिमिरे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments