Puran Murti Campus Sonepat (Delhi-NCR) India -131001 Visit: www.puranmurti.com Ph No 9812814444
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 5 पदक, तीन स्वर्ण सहित शानदार प्रदर्शन

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ी स्कूल की प्राचार्या हिमानी दहिया के साथ।

सोनीपत, 11 अगस्त (दैनिक जागरूक):
पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल, कामी रोड के खिलाड़ियों ने गन्नौर में आयोजित खंड स्तरीय स्कूली ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण सहित कुल पांच पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।

अंडर-19 आयु वर्ग में अंकित (55 किलो) और विल्किन्स (59 किलो) ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि अंडर-17 में दक्ष ने 54 किलो भार वर्ग में स्वर्ण हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में हर्षित ने 59 किलो और दक्ष ने 47 किलो भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए।

स्कूल लौटने पर खिलाड़ियों का चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन, सचिव गौतम नैन, प्राचार्या हिमानी दहिया और उप प्राचार्य वरुण ने सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन ने कहा कि स्कूल के खिलाड़ी खेल और पढ़ाई दोनों में अपनी पहचान बना रहे हैं और आने वाले जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

प्राचार्या हिमानी दहिया ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो शारीरिक व मानसिक विकास में मदद करते हैं और करियर के अवसर भी प्रदान करते हैं।
इस मौके पर कोच हिमांशु, पीटीआई राजेश और स्कूल स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Comments

Leave Comments