Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

संस्कारवान पीढ़ी से ही साकार होगा 2047 का विकसित भारत का सपना : राजीव जैन


सोनीपत, 16 जनवरी(dainikjagruk.com)(Kuldeep Ranga)

देश की भावी पीढ़ी यदि संस्कारवान होगी, तभी वर्ष 2047 में विकसित राष्ट्र बनने का सपना साकार हो सकेगा। देश के नागरिकों की पहचान उनके संस्कार, संस्कृति और सभ्यता से होती है। जिस देश के नागरिकों में ये तीनों गुण नहीं होते, उसके विकसित होने का कोई वास्तविक अर्थ नहीं रह जाता।

ये विचार नगर निगम के पूर्व मेयर राजीव जैन ने ब्रह्मनगर स्थित माता जीजाबाई संस्कारशाला में बच्चों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों ने भारत की सनातन संस्कृति को नष्ट करने के भरसक प्रयास किए, लेकिन इसके बावजूद भारत आज मजबूती के साथ विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।

राजीव जैन ने चिंता जताते हुए कहा कि मोबाइल की बढ़ती लत भावी पीढ़ी को धर्म, संतों के सद्वचनों और देश के निर्माण एवं स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले महापुरुषों की जीवन गाथाओं से दूर कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी कारण आज के समय में स्कूलों में नैतिक एवं धार्मिक शिक्षा दिया जाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

उन्होंने संस्कारशाला के संचालकों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक गली-मोहल्ले में इस प्रकार की संस्कार पाठशालाओं की आवश्यकता है, ताकि बच्चों में बचपन से ही अच्छे संस्कार विकसित हो सकें।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके उपरांत राजीव जैन ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा संस्कारशाला में निःस्वार्थ सेवा देने वाले युवक-युवतियों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्कारशाला की संचालिका सुमन, सविता, ज्योति, अदिति, संगीता, वर्षा, आरती, भारत भूषण आज़ाद सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments