Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

पीएम श्री विद्यालय खरखौदा में रामायण क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता — अधिकारियों ने किया सम्मान


SONIPAT(DAINIKJAGRUK)दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा में 
 जिला उपायुक्त, सोनीपत के आदेशानुसार  रामायण विषय, महर्षि वाल्मीकि पर क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई— श्रेणी-1: कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों व श्रेणी-2: कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री जितेन्द्र कुमार (IAS), जिला शिक्षा अधिकारी श्री नवीन गुलिया , उपजिला शिक्षाधिकारी श्रीमती सुजाता खत्री व खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राठी ने विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निर्मल धनेरवाल के साथ इन प्रतियोगिता का अवलोकन किया व प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रामायण से संबंधित पुरस्कार ( रामायण की प्रति) देकर सम्मानित किया। सभी अधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन, प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली अध्यापिकाओं व विद्यार्थियों की प्रशंसा की।

Comments

Leave Comments