Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

रेडक्राॅस ने दिव्यांगजनों को भेंट करी 70 मोटर ट्राई-साईकिल


ट्राई-साईकिल वितरण से दिव्यांगजनों का आवागमन होगा सुविधाजनक-एडीसी लक्षित सरीन

 सोनीपत, 18 जून(kuldeep ranga)

हेबीटेट क्लब में बुधवार को उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार के निर्देशन में रैडक्रास सोसाइटी के द्वारा इंडियन आॅयल कार्पोरेशन लिमिटेड व एल्मिको के सहयोग से 70 दिव्यांग जनों को ट्राई-साईकिल व अन्य सहायक उपकरण वितरण किए गए। रैडक्राॅस सोसाइटी के द्वारा आयोजित ट्राई-साइकिल वितरण समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन व मुख्य महाप्रबंधक (निर्माण) न्यू एमपीपीएल जयपुर ललित मनराल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करी।

अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने कहा कि ट्राई-साइकिल वितरण से सभी दिव्यांग जनों को आवागमन मे सुविधा रहेगी। अब वो बिना किसी रूकावट के एक स्थान से दूसरे स्थान पर आ जा सकते है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को समय समय पर ऐसी सहायता सरकार प्रदान करती है। जिससे उनके जीवन को ओर भी सरल व सुगम बनाया जा सके। उन्होंने सीएसआर के तहत इंडियन आॅयल कार्पाेरेशन लिमिटेड व एल्मिकों  के द्वारा प्रदान की गई सहायता के लिए उनको बधाई दी।

इस अवसर पर एसीयुटी योगेश दिल्हौर, जेके राॅय, रेडक्राॅस सचिव गौरव व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।
 
 अतिरिक्त उपायुक्त ने किया कार्पाेरेशनों से आह्वान

अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने विभिन्न कार्पारेशन से आह्वान किया की वो सीएसआर  के तहत ऐसे ही भविष्य में अपने लाभ का कुछ हिस्सा दिव्यांगजनों को सशक्त, स्वावलंबी एवं समावेशी वातारण प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष लगाते रहे।

Comments

Leave Comments