Top Stories
  1. वोट बैंक का ‘बैंक बैलेंस’ खत्म: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा-महायुति की ऐतिहासिक जीत
  2. संस्कारवान पीढ़ी से ही साकार होगा 2047 का विकसित भारत का सपना : राजीव जैन
  3. आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में निरंतर सीखना आवश्यक : डॉ. मंजुला स्पाह
  4. ): समालखा के पूर्व विधायक रविन्द्र मछरौली राष्ट्रीय लोक दल में शामिल, जयंत चौधरी ने किया स्वागत
  5. सोनीपत में जलभराव से राहत की तैयारी, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज को ड्रेन नंबर-6 से जोड़ने की योजना
  6. मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने जिंदल इंस्टिट्यूट ऑफ हरियाणा स्टडीज़ द्वारा तैयार हरियाणा की पहली जिला (सोनीपत) मानव विकास रिपोर्ट जारी की
  7. डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में स्वामी श्रद्धानंद जी बलिदान दिवस सप्ताह व वीर बाल दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन
  8. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का भव्य आयोजन
  9. पूर्ण मूर्ति कैंपस के वुशु खिलाड़ी सुजल ने स्वीडन में लहराया परचम
  10. हरियाणा सरकार देगी 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिजन को सरकारी नौकरी

खेल विश्वविद्यालय राई की बॉक्सर ऋतिका दहिया ने जीता स्वर्ण पदक, विश्व मुक्केबाज़ी कप 2025 के लिए चयन


राई (सोनीपत)(Dainik Jagruk)कुलदीप रंगा :खेल विश्वविद्यालय हरियाणा, राई की प्रतिभाशाली बॉक्सर एवं एम.पी.ई.एस. की छात्रा सुश्री ऋतिका दहिया ने हाल ही में वी.आई.टी., चेन्नई में सम्पन्न हुई एलीट बीएफआई कप 2025 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है।उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सुश्री ऋतिका दहिया का चयन विश्व मुक्केबाज़ी कप 2025 के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है, जो आगामी नवंबर 2025 में भारत में आयोजित किया जाएगा।इस गौरवशाली उपलब्धि पर माननीय कुलपति श्री अशोक कुमार, रजिस्ट्रार श्री जसविंदर सिंह, डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चंदर, डीन, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स साइंस डॉ. विवेक कुमार सिंह, डायरेक्टर स्पोर्ट्स श्री संजय सरस्वत, डॉ. ललिता शर्मा एवं सहायक प्रोफेसर तथा मुख्य बॉक्सिंग कोच डॉ. संदीप कुमार सहित सभी संकाय सदस्यों ने सुश्री ऋतिका दहिया को हार्दिक बधाई दी।माननीय कुलपति श्री अशोक कुमार ने कहा कि “ऋतिका दहिया की यह उपलब्धि खेल विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक प्रशिक्षण और उत्कृष्ट खेल संस्कृति का परिणाम है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”विश्वविद्यालय परिवार ने विश्व मुक्केबाज़ी कप 2025 के लिए ऋतिका को शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी देश एवं विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगी।

 

Comments

Leave Comments