समाधान शिविर में जन शिकायतों को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निपटान के निर्देश

समाधान शिविर: एक ही स्थान पर समाधान की पहल

Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

समाधान शिविर में जन शिकायतों के निपटान को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान सख्त


प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ की मीटिंग का आयोजन किया जाएगा
05 अगस्त 2025 (मंगलवार)

सोनीपत (दैनिक जागरूक) -उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविर में आने वाली जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सभी विभागाध्यक्ष गंभीरता से कार्य करें. उन्होंने जिन विभागों की शिकायतें लंबित हैं,उनको आगामी बैठक से पहले शीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग लंबित शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करें अन्यथा कारवाई की जाएगी।


उपायुक्त सुशील सारवान ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के निवारण प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और इनका समयबद्ध निपटान करना सुनिश्चित करें। हर रोज अपना पोर्टल जरूर चेक करें और निर्धारित समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें। उपायुक्त ने कहा कि समस्याओं का समाधान करके आमजन का जीवन सरल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी समाधान शिविर से संबंधित शिकायतों का रिव्यू करें। किसी प्रकार से भी औपचारिकता न हो, स्वयं संज्ञान लेकर उस समस्या का समाधान करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर मुख्यमंत्री की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसकी मुख्यमंत्री स्वयं समीक्षा करते हैं।

Comments

Leave Comments