Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय और पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा के सांझा कार्यक्रम के तहत 2 दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन


Sonipat (dainik jagruk)स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में हरियाणा पुरातत्व स्थलों से संबंधित जानकारी सरकारी स्कूलों के बच्चों को देने के मक़सद को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ,जिसमें ब्यूटीफिकेशन सोसाइटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री द्वारा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा द्वारा तैयार की गई हरियाणा धरोहर की पहली किट कोट मोहल्ला स्थित सरकारी स्कूल की मुख्याध्यापिका सुनीता रानी को सौंपी और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरण किए । पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा की सुपरवाइजर सुरुचिका चावला ने संबोधित किया और बच्चों को जमीन से खुदाई में निकली मूर्तियों के संबंध मे जानकारी दी।
स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय और पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा के सांझा कार्यक्रम के तहत यह कार्यशाला दूसरे दिन भी आयोजित की गई, जिसमें सरकारी स्कूलों के 6 से 8 कक्षा तक के 25 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर ब्यूटीफिकेशन सोसाइटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री ने बच्चों को संग्रहालय से सबंधित जानकारी देते हुए बताया कि यहां वैदिक और रामायण ,महाभारत गैलरी हजारों वर्ष प्राचीन काल का ओरिजनल इतिहास से पर्यटक रूबरू होते हैं।आने वाली युवा पीढ़ी के लिए यह संग्रहालय बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। जिसमें वस्तुएं सजाने का कार्य केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय के अधीन आईजीएनसीए के संरक्षण विभागाध्यक्ष डॉ अंचल पांडया और डिप्टी कमिश्नर, अध्यक्ष ब्यूटीफिकेशन सोसाइटी के नेतृत्व में 100 से 5000 हज़ार पुरानी वस्तुओं को सजाने कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से समय लेकर संग्रहालय का उद्घाटन करवा कर देश दुनिया को समर्पित किया जाएगा।
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा की सुपरवाइजर सुरुचिका चावला ने बताया कि खास तौर से जो किट सरकारी स्कूल को उपलब्ध करवाई गई है। उसमें हरियाणा के इतिहास से संबंधित 4 किताबें हैं और मृत भांड के अतिरिक्त 5 मूर्तियां शामिल है। उन्होंने बताया कि हरियाणा भर में जमीन की खुदाईयों से निकली मूर्तियों के बारे में भी जानकारी दी। प्रतिभागी स्कूलों को सर्टिफिकेट भी सौंपे गए। इस दौरान विजय कुमार, बिद्र सिंह, टीचर , रवीन कुमार, रिशु कुमारी, अनिता देवी, मुख्याध्यापिका सुनीता रानी और रितेश आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments