Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

सोनीपत में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 1420 लोगों ने किया सामूहिक योग, औषधीय पौधे वितरित


सोनीपत, 8जून (dainik jagruk)

जिला सोनीपत में आयुष विभाग के महानिदेशक  संजीव वर्मा (IAS) के निर्देशानुसार 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

डॉ. राम अवतार सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग, खेल विभाग, और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन SM हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत में किया गया।

 

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अपने संदेश में कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, जो हमें मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ रखता है।

 

डॉ. राम अवतार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए ब्लॉक स्तर पर 6 जून 2025 को चयनित योग प्रतिभागियों को जिला स्तर की प्रतियोगिता में शामिल किया गया।

 

इसके अतिरिक्त गेटवे इंस्टीट्यूट, सोनीपत स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में भी सामूहिक योगाभ्यास हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि राकेश अग्रवाल, नोडल ऑफिसर डॉ. संजू सांगवान, और योग सहायक राखी, ज्योति, कविता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान लोगों को नित्य योग अभ्यास, नशा मुक्त हरियाणा, और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही औषधीय पौधों का वितरण कर संकल्प दिलाया गया कि हरियाणा को योगयुक्त, नशामुक्त और पर्यावरण संरक्षित बनाएंगे।

 

सोनीपत जिले की विभिन्न संस्थाओं के कुल 1420 प्रतिभागियों ने मिलकर सामूहिक योगाभ्यास और पौधारोपण किया, जिससे जिले में एक सकारात्मक और स्वास्थ्यवर्धक संदेश प्रसारित हुआ।

Comments

Leave Comments