Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

सोनीपत में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान | कावड़ यात्रा से पहले प्रशासन की सख्ती

कावड़ यात्रा से पहले ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए पुलिस और प्रशासन मैदान में उत

सोनीपत पुलिस ने आज एसीपी राहुल देव के नेतृत्व में शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों  बस अड्डा, मामा भांजा चौक और मुरथल रोड सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

कावड़ यात्रा और बढ़ते ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए, ट्रैफिक को सुचारू रखने और आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए यह एक बड़ा कदम उठाया गया है।

दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखा गया सामान, सड़कों पर लगी रेहड़ियां और अवैध पार्किंग सब पर कड़ी कार्रवाई हुई।
जैसे ही भारी पुलिस बल ने कार्रवाई शुरू की, दुकानदारों और रेहड़ी वालों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत अतिक्रमण समेटना शुरू कर दिया।
ट्रैफिक थाना के सह प्रभारी और पुलिस बल की मौजूदगी में ये साफ संदेश दिया गया  अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो होगी सख्त कार्यवाही।
जनता और दुकानदारों से अपील की गई है कि वह निर्धारित सीमा में ही व्यापार करें और सड़कों को अवैध पार्किंग से मुक्त रखें।

इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, क्योंकि जाम और अव्यवस्था से उन्हें काफी समय से परेशानी हो रही थी।
तो दोस्तों, प्रशासन की इस सख्ती से साफ है कि अब अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आपसे भी यही अपील है कि शहर को साफ, सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Comments

Leave Comments