Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

सोनीपत: मेयर राजीव जैन ने विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


सोनीपत, 19 अगस्त (DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)

 नगर निगम मेयर राजीव जैन ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विकास कार्य तय सीमा में पूरे करवाए जाएँ, गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये और अधिकारी हर दूसरे दिन चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करें। बैठक में आयुक्त हर्षित कुमार भी मौजूद रहे।
 निगम कार्यालय में हुई बैठक में राजीव जैन ने कहा कि विकास कार्य कई कई महीने तक लटके पड़े रहते हैं जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ती है और विशेषकर सीवर लाइन डालते समय तय पैमानों का ख्याल रखा जाये अन्यथा गलत डाली गई सीवर लाइन जी का जंजाल बन जाती है। उन्होंने ध्यान दिलाया कि विकास कार्यों का अनुमान तैयार करते समय भी लापरवाही हो रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में सीवर जाम एवं पेयजल गन्दा आने या कम आने की लगातार बढ़ती शिकायतों पर भी गंभीर चर्चा कर समाधान की योजना तैयार की गई।  

 मेयर ने कहा कि ठेकेदार सड़क बनाते समय मलबा सीवर लाइन में डाल देते हैं, बचा हुआ बिल्डिंग मटेरियल का मलबा वहीँ पर छोड़ देते हैं और अक्सर बिना पार्षद को बताये चुपके से काम कर देते हैं।  उन्होंने कहा कि जनता की सेवा एवं समस्याओं का समाधान करना ही हमारा कर्तव्य है और कोई भी समस्या आये तो उसकी जड़ में जाकर उसका समाधान करें।

        नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि टेंडरों के आवंटन में हेराफेरी या गुणवत्ता में कमी की शिकायत मिली तो कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही होगी और तय सीमा एवं गुणवत्ता से काम ना करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ भी दंडात्मक कार्यवाही होगी । उन्होंने कहा कि गड्ढे भरने का कार्य तेज गति से हुआ था परन्तु फिर भी जहां जहां कमी है उसे तुरंत पूरा किया जाये।

        बैठक में कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग, पद्मभूषण, उपमंडल अभियंता देवेंद्र खासा, सुरेश लोहान, अमित शर्मा समेत सभी कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।  

Comments

Leave Comments