Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

सोनीपत मयूर विहार में बिजली संकट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

मयूर विहार सोनीपत में बिजली संकट को लेकर प्रदर्शन करते लोग

सोनीपत, 8 जून (dainik jagruk)
सोनीपत के मयूर विहार गली नंबर 24 में बिजली की गंभीर समस्या के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने ज़िला पार्षद संजय बड़वासनिया के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांग है कि कॉलोनी में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए और बार-बार हो रही बिजली कटौती को तुरंत रोका जाए।

जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने प्रदर्शन के दौरान कहा,

"लोग कई महीनों से बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे। बढ़े हुए लोड की वजह से ट्रांसफार्मर जवाब दे गया है और वोल्टेज बहुत कम आती है। फ्यूज बार-बार उड़ता है और लोग दिन-रात परेशान हैं।"

उन्होंने बताया कि 24 घंटे में मुश्किल से 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस संकट से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे सड़कों पर उतरकर जाम लगाएंगे।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग:
जोगेंद्र मलिक, मुकेश दहिया, सुभाष, धर्मेंद्र, रामपाल, पंकज शर्मा, राजवीर, रोहतास, कुलदीप, महावीर, संदीप सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी प्रदर्शन में शामिल हुए।

निवासियों की एकजुट मांग:

  • तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए
  • बिजली कटौती पर नियंत्रण हो
  • गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए

Comments

Leave Comments