Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

सोनीपत का होगा आधुनिक व सुंदर रूप: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में SMDA की बैठक, डॉ. अरविंद शर्मा ने दिए संकेत


सोनीपत, 9 जून(kuldeep रंगा)
हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित सोनीपत को आधुनिक और सुंदर स्वरूप देने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (SMDA) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस दिशा में कई अहम निर्देश दिए।

बैठक में सोनीपत, राई और गन्नौर के विधायक, सांसद, महापौर व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. शर्मा ने बताया कि गोहाना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों को SMDA के नियंत्रण क्षेत्र में लाने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे वहां के विकास कार्यों में तेजी आ सके।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी। कुंडली, बहालगढ़, मुरथल जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में सीवरेज, सड़क, जल आपूर्ति और खेल परिसरों को उन्नत किया जाएगा। गोहाना पश्चिमी बाईपास की योजना पर भी गंभीरता से विचार किया गया है।

डॉ. अरविंद शर्मा ने यह भी कहा कि नगर निगम और SMDA कार्यालयों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को बेवजह दौड़ना न पड़े।

Comments

Leave Comments