Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

सोनीपत में मुरथल रोड पर जलभराव की समस्या: मेयर राजीव जैन ने किया निरीक्षण, समाधान का दिया आश्वासन


सोनीपत, 22अगस्त (DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)

मुरथल रोड पर अग्रसेन चौक से लेकर यूनिक गार्डन तक दोनों तरफ जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम मेयर राजीव जैन ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा किया और दुकानदारों से बातचीत की। समस्या इतनी गंभीर है कि बरसात के बाद कई कई दिनों तक पानी नहीं निकलता और दुकानदारों ने मजबूरीवश आने जाने का रास्ता बनाने के लिए रोड़े डाल रखे हैं।

        दुकानदारों ने बताया कि रोड पर एक तरफ तो नाला अग्रसेन चौक से आगे आकर ख़त्म हो जाता है और दूसरी तरफ शुभम गार्डन के सामने से आकर अग्रसेन चौक से पहले खत्म हो जाता है।  दोनों तरफ नालों को अधूरा छोड़ दिया गया और पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है।  यदि अधूरे नाले का निर्माण पूरा हो जाये तो जलभराव की समस्या ख़त्म हो सकती है।

        लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़ ने सुझाव दिया कि बाकि बचे हिस्से में पाइप डालकर पानी की निकासी सीवेरज लाइन के माध्यम से हो सकती है।  इसके लिए सड़क, सीवेरज लाइन एवं अधूरे नालों का लेवल का सर्वे करवाने की जरूरत है।  

       राजीव जैन ने कहा कि जल्द ही  नगर निगम, लोक निर्माण विभाग एवं महानगर विकास प्राधिकरण के इंजिनियरिंग विभाग के अधिकारियों की बैठक कर इस समस्या का समाधान करवाया जायेगा।  उन्होंने कहा कि अगली बरसात के मौसम से पहले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। 

Comments

Leave Comments