head> सोनीपत: मुरथल अड्डा नाले की सफाई | मेयर राजीव जैन का निरीक्षण
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

सोनीपत में जाम नाले की समस्या का समाधान, मेयर राजीव जैन ने मौके पर करवाई सफाई


सोनीपत, 18 अगस्त (DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा पर नाले का पाइप जाम हो चुका था, टायर डाल कर साफ़ करने लगे तो टायर बीच में टूट गया, बीती रात पाइप बदलने का काम नगर निगम की टीम ने किया जिससे नाला ओवरफ्लो होकर सड़कों पर पानी फैलने से रुक गया।

       रात को नगर निगम मेयर राजीव जैन मौके पर पंहुचे और अपने निरीक्षण में काम को सिरे चढ़वाया। उन्होंने बताया कि पुराने बाजार वाले नाले को मुरथल रोड के नाले में जोड़ने के लिए सड़क के नीचे पाइप क्रॉस करवा रखा था। पाइप के अंदर मिटटी फंस कर पूरी तरह जाम हो चुका था और पिछले दो वर्षों से हर तीन दिन बाद सड़क पर गन्दा पानी फ़ैल जाता था जिससे स्कुल आने जाने वाले विद्यार्थियों को भरी परेशानी थी।  

       पाइप डालने वाले स्थान पर मिटटी की दलदल हो गई और गाड़ियां फंसने लगी तो सुबह ही राजीव जैन ने मौके पर पंहुचकर गाड़ियां निकलवाई और पत्थर की वापसी डलवाकर रास्ता चलने लायक बनवाया।  उन्होंने मौके पर नाला सफाई करने वाली टीम बुलाकर नालों की अच्छी तरह सफाई करवाई।

        जैन ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाले के मुंह पर लोहे की जाली लगवाकर बनाई जाये तथा मैनहोल की मरम्मत की जाये।  उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि नालों के ऊपर पक्के स्लैब ना बनाएं जिससे नालों की सफाई में परेशानी ना हो।

Comments

Leave Comments