Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

सोनीपत पुलिस का नशा विरोधी जागरूकता अभियान – गांव माहरा में ग्रामीणों को किया जागरूक


सोनीपत पुलिस का नशा विरोधी जागरूकता अभियान लगातार जारी गांव माहरा में आमजन को किया जागरूक

           सोनीपत, 11 अगस्त (दैनिक जागरूक):   पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह (IPS), ADGP के कुशल मार्गदर्शन में सोनीपत पुलिस द्वारा नशा विरोधी जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

गांव माहरा की पंचायत और ग्रामीणों का संकल्प – नशे को जड़ से खत्म करेंगे
गांव माहरा में आज पंचायत की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरपंच पवन, पंचायत सदस्य और ग्रामीणों ने मिलकर नशा विरोधी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि गांव में किसी भी प्रकार का नशा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों ने यह भी तय किया कि यदि कहीं नशा बेचने या सेवन करने जैसी गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाएगा।

 सर्पंच पवन का संदेश:

"हमारा गांव नशामुक्त रहेगा। हर घर, हर परिवार और हर युवा को इस मुहिम में साथ आना होगा। नशा सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए हम सब इसे जड़ से खत्म करने के लिए एकजुट हैं।"

 

            आज थाना मोहाना के प्रबंधक निरीक्षक मोहन कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ गांव माहरा का दौरा किया और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।

            इस दौरान पुलिस टीम ने नशे से दूर रहने, अपने आस-पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने का भी आश्वासन दिया।

            सोनीपत पुलिस आमजन से अपील करती है कि "नशा छोड़ो, जीवन संवारो" के संकल्प के साथ इस मुहिम में सहयोग करें। इस अवसर पर गांव के सरपंच पवन व पंचायत सदस्यों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी शामिल रहे।

Leave Comments