सोनीपत में पेयजल संकट से राहत: मेयर ने गर्मियों के लिए टैंकर सेवा की शुरुआत की "https://dainikjagruk.com/images/sonipat-water-tanker.jpg"
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

सोनीपत में गर्मियों के लिए पेयजल टैंकर सेवा शुरू, मेयर ने दिखाई हरी झंडी

राजीव जैन और हर्षित कुमार सोनीपत में पानी के टैंकरों को रवाना करते हुए

सोनीपत (kuldeep ranga)
गर्मियों में बिजली के फाल्ट या बूस्टिंग स्टेशनों पर तकनीकी खराबी के चलते पेयजल की आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए नगर निगम सोनीपत ने विशेष तैयारी की है। मेयर राजीव जैन और आयुक्त हर्षित कुमार ने निगम परिसर से पेयजल टैंकरों को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टैंकर सेवा अगले तीन महीनों तक जरूरत के अनुसार पेयजल की आपूर्ति करेगी।

मेयर राजीव जैन ने बताया कि हर वर्ष गर्मियों में कई कॉलोनियों में जल संकट उत्पन्न हो जाता है। इस संकट से निपटने के लिए निगम ने पहले से ही तीन माह के लिए टैंकर किराये पर लिए हैं।
नागरिक 94160 47000 या 88148 70048 पर कॉल कर टैंकर मंगवा सकते हैं।

वहीं, गर्मियों में सड़कों पर उड़ती धूल और वातावरण में प्रदूषण को रोकने के लिए भी दो धूल शमन ट्रैक्टर वाहन सेवा में लगाए गए हैं। इसके साथ-साथ रोड स्वीपिंग मशीन भी कार्यरत है। NCR क्षेत्र में GRAP पाबंदियों के चलते भी पानी का छिड़काव आवश्यक हो जाता है।

इस मौके पर कार्यकारी अभियंता पदम भूषण, म्युनिसिपल इंजीनियर देवेंद्र खासा, अनिल ढुल, बिजेंद्र लाकड़ा सहित निगम स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave Comments