#SwachhSonipat #SwachhBharat #SwachhtaAbhiyan #RajivJain #SonipatNews #MurthalRoad #HaryanaNews #CleanIndia #SwachhHaryana #SonipatUpdate,@dainikjagruk,dainikjagruk.com
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

सोनीपत में स्वच्छता अभियान: मुरथल रोड नाले से निकला ट्रॉली भर कूड़ा, मेयर राजीव जैन ने किया नेतृत्व


सोनीपत, 30अगस्त (DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)

 स्वच्छता अभियान के दौरान सड़क के साथ साथ नालों की भी सफाई की गई।  मुरथल रोड पर सेक्टर 14 मोड़ के निकट नाले में एक स्थान से एक ट्रॉली कूड़ा निकला जो ज़यादातर कार का सामान बेचने वालों का था, कार के सीट कवर, फोम के टुकड़े नाले का पानी आगे चलने ही नहीं दे रहे थे।  

         नगर निगम मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को चलाये जा रहे स्वच्छ, स्वास्थ्य एवं सुंदर अभियान के तहत सफाई भगवत स्वरुप आश्रम से अग्रसेन चौक तथा आई टी आई चौक से बंदेपुर तक सघन तरीके से सफाई की गई। सफाई अभियान में निगम की टीम के अतिरिक्त भाजपा कार्यकर्ता भी साथ रहे।

         राजीव जैन ने बताया कि सरकार द्वारा 11 सप्ताह के लिए हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है इसमें सभी सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों का सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ लगातार बैठकें करके स्वच्छता अभियान में सहयोग माँगा जा रहा है। उन्होंने संस्थाओं से अपील की है कि वह अपने आसपास का एरिया स्वच्छता के लिए गोद लें तभी स्वच्छता मिशन पूरा होगा।

       अभियान में पार्षद मुकेश सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक, अधिवक्ता नकिन मेहरा, जोगेंद्र, शैलेन्द्र तोमर, कली राम, बिन्द्र सैनी, वेद सैनी, विक्की आदि साथ रहे।

 

Comments

Leave Comments