Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान — ड्रेन नंबर 6 के ऊपर से हटवाया गया कूड़ा, शहर होगा और सुंदर

"स्वच्छ सोनीपत, सुंदर सोनीपत" ? मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में नगर निगम का स्वच्छता अभियान लगातार जारी। ड्रेन नंबर 6 और मुरथल रोड क्षेत्र में बड़ी सफाई कार्रवाई। #SwachhtaAbhiyan #Sonipat #RajivJain #CleanCity

सोनीपत, 25 अक्टूबर(Dainik Jagruk)(kuldeep ranga)
स्वच्छता अभियान के तहत ड्रेन नंबर 6 के ऊपर मुरथल रोड, आदर्श नगर और बस स्टैंड के पास जमा कूड़े को नगर निगम टीम ने उठवाया। इन स्थानों पर प्राइवेट सफाई कर्मियों और दुकानदारों द्वारा कूड़े के ढेर लगा दिए गए थे, जिससे गंदगी ड्रेन में बह रही थी।

मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में हर शनिवार "स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर सोनीपत" संकल्प के साथ शहरभर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर सफाई मित्रों की ड्यूटी लगाई गई है, जो सफाई कार्य की नियमित निगरानी करते हैं।

शहर को सुंदर बनाने के लिए भी नगर निगम लगातार प्रयासरत है। शनि मंदिर के पास कूड़ा डालना बंद करवाकर वहां चारदीवारी बनवाई गई है और आकर्षक चित्रकारी करवाई गई है। इसी तरह सिक्का कॉलोनी के पास भी कूड़ा डालना बंद करवाकर वहां सुंदर स्थान बनाया जाएगा।

मेयर ने बताया कि दिल्ली रोड और बावा तराना सिनेमा रोड पर ड्रेन नंबर 6 के जर्जर पुलों की ग्रिल को नया रूप दिया जाएगा। वहीं, मुरथल रोड, सिक्का कॉलोनी, आईटीआई चौक और आदर्श नगर स्थित पुलों के पास अधूरे कार्यों को भी जल्द पूरा करवाया जाएगा।

राजीव जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बंद ड्रेन की सफाई के उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि बरसात या गंदगी से किसी प्रकार की समस्या न हो।

Comments

Leave Comments