"@context": "https://schema.org", "@type": "CollegeOrUniversity", "name": "South Point Degree College & Law College", "url": "https://southpointcollege.in", "image": "https://southpointcollege.in/uploads/session-2025-hawan.jpg", "description": "South Point Degree and Law College, Sonipat began the academic session 2025-26 with a sacred Hawan Yagya ceremony. Chairman Dilbag Singh Khatri and the management motivated students for academic and personal excellence.", "address": { "@type": "PostalAddress", "addressLocality": "Sonipat", "addressRegion": "Haryana", "addressCountry": "IN"
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

साउथ पॉइंट डिग्री और लॉ कॉलेज में नए सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ

हवन में आहुति देते साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री, वाइस चेयरपर्सन वर्तिका खत्री, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डाॅ. ममता सचदेवा व सीईओ भावना कालरा व मौजूद विद्यार्थी।

साउथ पॉइंट डिग्री कॉलेज और लॉ कॉलेज में नए सत्र का शुभारंभ

हवन यज्ञ के साथ विद्यार्थियों को मिली शिक्षा की प्रेरणा

साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रदान की आहुति

सोनीपत (दैनिक जागरूक): साउथ पॉइंट डिग्री कॉलेज और साउथ पॉइंट कॉलेज ऑफ लॉ में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ विधिवत रूप से हवन यज्ञ के साथ किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में एक आध्यात्मिक और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति प्रदान की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हवन में उनके साथ संस्थान के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री, वाइस चेयरपर्सन वर्तिका खत्री, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डाॅ. ममता सचदेवा व सीईओ भावना कालरा और दोनों काॅलेजों के प्रिंसिपलों ने भी हवन में आहुति देते हुए विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

हवन के समापन के बाद, कॉलेज प्रबंधन ने सभी नए विद्यार्थियों का दिल से स्वागत किया। चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कॉलेज उनके सपनों को साकार करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि जीवन निर्माण का माध्यम है। विद्यार्थी अपने मूल्यों को न भूलें और सदैव सच के मार्ग पर चलें। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और लक्ष्य की ओर समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

संस्थान के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ अपने सफर की शुरुआत करें और लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए मेहनत करें।

वाइस चेयरपर्सन वर्तिका खत्री ने कहा कि विद्यार्थी जीवन आत्म-विकास का स्वर्णिम काल होता है। इसे सीखने और निखरने के अवसर के रूप में अपनाएं। हर दिन को एक नए अवसर की तरह लें। समर्पण और अनुशासन ही सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं।

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. ममता सचदेवा और सीईओ सुश्री भावना कालरा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें कॉलेज जीवन का भरपूर लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियां से कहा कि वे न केवल शिक्षा पर ध्यान दें, बल्कि अपने व्यक्तित्व विकास पर भी काम करें। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक यादगार शुरुआत थी, जहां उन्हें अपने नए शैक्षणिक सफर के लिए आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिला।

Comments

Leave Comments