Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छाई साउथ पॉइंट की सारिका, जीता स्वर्ण पदक

साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री, वाइस चेयरपर्सन वर्तिका खत्री, सीईओ भावना कालरा व कार्यकारी निदेशक डा. ममता सचदेवा के साथ पदक दिखाती सारिका।

इटावा में 3 से 7 सितंबर तक आयोजित की गई थी सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025
साउथ पॉइंट से 12वीं कक्षा की छात्रा सारिका ने अंडर-19 आयु वर्ग के 44 किलो भार वर्ग में किया शानदार प्रदर्शन
साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने पदक विजेता को दी बधाई

सोनीपत,09 सितंबर(DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)
साउथ पॉइंट स्कूल की छात्रा सारिका ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित  एमनीव विजन स्कूल में 3 से 7 सितंबर तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में साउथ पॉइंट स्कूल की छात्रा सारिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोना जीतकर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय लौटने पर सारिका का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर साउथ पॉइंट ग्रुप के पदाधिकारियों ने विजेता को शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। साउथ पॉइंट से 12वीं कक्षा से विज्ञान संकाय की छात्रा सारिका ने अंडर-19 आयु वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर स्वर्ण पदक जीत अपने जिले और स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ ही खेलों में नाम रोशन कर सकते हैं। इसलिए सभी विद्यार्थियों को भी खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन ने कहा कि सारिका ने अपने कठिन परिश्रम और अनुशासन से यह सफलता पाई है। उसकी उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करना साबित करता है कि साउथ पॉइंट शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे है।
वाइस चेयरपर्सन वर्तिका खत्री ने कहा कि लड़कियों का इस स्तर पर आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायक है। सारिका ने यह साबित किया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
सीईओ भावना कालरा ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को बेहतर माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। सारिका की जीत अन्य विद्यार्थियों को भी अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी।
कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि सारिका ने जो सफलता अर्जित की है, वह निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और विद्यालय में मिले मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें गर्व है कि वह साउथ पॉइंट की छात्रा है।

Comments

Leave Comments