Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

जूनियर नेशनल डोजबॉल चैंपियनशिप में साउथ पॉइंट की दिव्या की दोहरी चमक


सोनीपत, 10 नवंबर(dainik jagruk)
साउथ पॉइंट स्कूल की नौवीं कक्षा के मैरिगोल्ड सेक्शन की छात्रा दिव्या ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जूनियर नेशनल डोजबॉल चैंपियनशिप में दोहरी सफलता हासिल की है। दिव्या ने मिक्स कैटेगरी में गोल्ड मेडल और गर्ल्स कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर साउथ पॉइंट संस्थान व जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। साउथ पॉइंट कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने पदक विजेता को बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को किसी न किसी खेल में प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि यह प्रतियोगिता 01 से 03 नवंबर तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित आई.जे. यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। साउथ पॉइंट स्कूल में नौवीं कक्षा के मैरिगोल्ड सेक्शन की छात्रा दिव्या ने अंडर-19 आयु वर्ग में दोहरी सफलता हासिल करते हुए अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी। दिव्या की इस उपलब्धि पर पूरे साउथ पॉइंट परिवार में हर्ष का माहौल है। पदक विजेता छात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उसके समर्पण की सराहना की गई। चेयरमैन ने कहा कि दिव्या ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा से साउथ पॉइंट का नाम ऊंचा किया है। यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रशिक्षण और संस्थान के खेल समर्थ वातावरण का परिणाम है।
एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री ने कहा कि दिव्या ने यह साबित किया है कि दृढ़ निश्चय और निरंतर अभ्यास से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। वह आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।
वाइस चेयरपर्सन वर्तिका खत्री ने कहा कि दिव्या की यह दोहरी सफलता इस बात का प्रमाण है कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने साउथ पॉइंट ही नहीं, पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।
सीईओ भावना कालरा ने कहा कि हमारे संस्थान में शिक्षा और खेलों का संतुलन हमारी सबसे बड़ी ताकत है। दिव्या की उपलब्धि इसी संतुलित दृष्टिकोण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि दिव्या की मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करेगी। दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और शिक्षकों के निरंतर सहयोग को दिया।

Comments

Leave Comments