Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

साउथ प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने बाल महोत्सव में लहराया परचम — इशिका को कार्ड मेकिंग में प्रथम, आशिमा को कैंडल सजावट में सांत्वना पुरस्कार

साउथ प्वाइंट संस्था की वाइस चेयरमैन वर्तिका खत्री  विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।

सोनीपत, 3 नवंबर 2025(dainik jagruk) (Kuldeep Ranga)
साउथ प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल, मुरथल की छात्राओं ने बाल महोत्सव में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। कक्षा पाँचवी की छात्रा इशिका अरोड़ा ने कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा आठवीं की आशिमा को कैंडल सजावट में सांत्वना पुरस्कार मिला।

स्कूल लौटने पर साउथ प्वाइंट संस्था के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने दोनों छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि —

“बाल महोत्सव जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। यह मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक है।”

एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री ने भी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल के विद्यार्थी लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का गौरव बढ़ा रहे हैं।
वाइस चेयरमैन वर्तिका खत्री ने कहा कि दोनों छात्राएं न केवल कला में, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अव्वल हैं।
सीईओ भावना कालरा ने स्कूल पहुंचने पर दोनों का स्वागत करते हुए उन्हें और अधिक मेहनत से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि दोनों छात्राओं ने जीतकर साउथ प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल को “चार चांद” लगाने का कार्य किया है।

इस उपलब्धि पर अभिभावकों और पूरे स्कूल स्टाफ में हर्ष की लहर है।

Comments

Leave Comments