Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल की स्पोर्ट्स मीट में दमकी प्रतिभाएं, विजेताओं को मिला सम्मान

साउथ पॉइंट संस्थान की सीईओ भावना कालरा व अन्य के साथ विजयी ट्रॉफी उठाए खिलाड़ी।

साउथ पॉइंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, दिए प्रेरक संदेश
सोनीपत(DAINIK JAGRUK)
साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का शानदार संगम देखने को मिला। शनिवार से शुरू हुई स्पोर्ट्स मीट  में विद्यालय की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैदान में दर्शकों का उत्साह तब और बढ़ गया, जब बच्चों ने हर खेल में जोश, अनुशासन और टीम स्पिरिट का परिचय दिया। सोमवार को वार्षिक मीट का रंगारंग समापन किया गया। विभिन्न स्परर्धाओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को साउथ पॉइंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन दिलबाग सिह खत्री ने पुरस्कृत किया और अन्य विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में टग ऑफ वार, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, बैक रेस, शटल रेस, खो-खो, वॉलीबॉल सहित कई रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए शानदार खेल दिखाया, जिसने निर्णायक मंडल की मुश्किलें बढ़ा दी। कॉन्फिडेंस हाउस को बेस्ट हाउस के खिताब से नवाजा गया। विभिन्न इवेंट्स में विजयी रहे विद्यार्थियों को साउथ पॉइंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का जोश और अनुशासन देखकर गर्व महसूस होता है। खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं बल्कि जीवन में जीतने का जज्बा भी सिखाते हैं।

एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री ने बताया कि स्पोर्ट्स मीट बच्चों को आत्मविश्वास और नेतृत्व सीखने का अवसर देती है। हम ऐसे आयोजनों को और बड़े स्तर पर करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं,

Comments

Leave Comments