Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

हरियाणा महाकुंभ ओपन टूर्नामेंट में जिले की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करेगा साउथ पॉइंट का अमन

अमन को बधाई देते हुए साउथ पॉइंट स्कूल चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री, सीईओ भावना कालरा व अन्य अधिकारी

Sonipat(Dainik Jagruk,kuldeep ranga)

साउथ पॉइंट स्कूल के नौवीं कक्षा के होनहार छात्र अमन अब हरियाणा महाकुंभ ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ाते नजर आएंगे। अमन का चयन सोनीपत जिले की क्रिकेट टीम में किया गया है। साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने अमन को चयन की बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि हरियाणा महाकुंभ ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले की टीम का चयन करने के लिए ट्रायल लिए गए थे। 03 जुलाई को खानपुर कलां स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित ट्रायल में विभिन्न स्कूलों से खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी शानदार खेल प्रतिभा दिखाई। साउथ पॉइंट स्कूल से अमन ने अपनी शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचते हुए जिले की टीम में जगह बनाई। उन्होंने अमन को आगामी प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
साउथ पॉइंट ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री ने भी अमन को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए किया गया परिश्रम कभी विफल नहीं जाता, इसलिए अपने खेल में निखार लाने के लिए निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है।
साउथ पॉइंट ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन वर्तिका खत्री ने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों मेें भी आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान किए जाते हैं। यही कारण है कि हमारे खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा व कार्यकारी निदेशक डा. ममता सचदेवा ने भी अमन को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ खेलों में प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया।

Comments

Leave Comments