#TeacherSammanSonipat #SamparkFoundation #StarTeacherAward #HaryanaEducation #TeachersDay2025 #SonipatNews #StarMentor #StarSchool #EducationExcellence #BRCEvent #Dainik Jagruk
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह: सम्पर्क फाउंडेशन ने किया स्टार टीचर्स, मेंटर्स और स्कूलों को सम्मानित


जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में स्टार टीचर, स्टार मेंटर्स एवं स्टार स्कूल हुए सम्मानित

सोनीपत, 15 अक्टूबर 2025(DAINIK JAGRUK)(KULDEEP SINGH)
BRC हॉल सोनीपत में सम्पर्क फाउंडेशन द्वारा आयोजित “स्टार टीचर, स्टार मेंटर्स एवं स्टार स्कूल अवॉर्ड वितरण समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर के उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को सम्मानित किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मौके पर Sampark Foundation द्वारा शिक्षकों को सराहना एवं प्रोत्साहन देने के इस प्रयास की प्रशंसा की तथा कहा कि सम्पर्क कार्यक्रम से विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी  नवीन गुलिया, डाइट सीनियर लेक्चरर अनिल मालिक और नीना दहिया उपस्थित रहे।
इसके अलावा DPC सुजाता खत्री, BEO श्सूरजभान, FLN जिला समन्वयक  मनोज वर्मा, Sampark Foundation के ज़ोनल मैनेजर श्सुजॉय विश्वास और जिला कॉर्डिनेटर कु. सोनाली ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान कुल 104 शिक्षकों, 20 मेंटर्स और 58 स्टार स्कूलों को सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री नवीन गुलिया ने इस अवसर पर सम्पर्क फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि —

“सम्पर्क फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों को प्रोत्साहित करने का यह कदम सराहनीय है। इससे विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।”

कार्यक्रम में सम्पर्क जिला टीम — कु. सोनाली (जिला समन्यवक), से भविष्य, जसबीर, कविता, दिनेश और रेखा — ने सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने नई प्रेरणा और ऊर्जा के साथ शिक्षा की गुणवत्ता को और ऊंचा उठाने का संकल्प लिया।

Comments

Leave Comments