Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

छात्र व छात्राओं को वीडियो के माध्यम से ट्रैफिक नियमों बारे किया जागरूक


सोनीपत पुलिस ने DAV पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया 
छात्र व छात्राओं को वीडियो के माध्यम से ट्रैफिक नियमों बारे किया जागरूक
सोनीपत (दैनिक जागरूक ):सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से पुलिस आयुक्त सोनीपत नाजनीन भसीन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार में सोनीपत पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन की सुरक्षा, सङक दुर्घटनाओं में कमी लाना व यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना है।
 इस अभियान के दौरान युवाओं में अधिक जागरुकता पैदा की जा रही है। इसी कड़ी में आज सोनीपत ट्रैफिक पुलिस टीम ने DAV पुलिस पब्लिक स्कूल, सोनीपत में जाकर छात्रों को वीडियो के माध्यम से जागरूक किया है छात्रों को सडक सुरक्षा और यातायात नियमों बारे जैसे दोपहिया वाहन चालक हैल्मेट का प्रयोग अवश्य करें, वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा न करें, अंडरऐज को ड्राइविंग न करने दें, रॉन्ग साइड वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें, लेन ड्राइविंग करें, पैदल यात्री जेब्रा लाईन का इस्तेमाल करके ही रोड क्रॉस करे आदि यातायात नियमों बारे जागरूक किया l

Comments

Leave Comments