Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

डीआईपीआरओ कार्यालय में 22 साल बेहतरीन सेवाएं देने उपरांत हुए एमबीपी धर्मपाल हुए सेवानिवृत्त


बेहतरीन जीवन की शुभकामनाओं के साथ एमबीपी धर्मपाल को दी गई भावभीनी विदाई

-अधीक्षक नरेन्द्र दहिया ने भी एमबीपी धर्मपाल को सेवानिवृति पर दी बधाई

सोनीपत, 31 मई(Kuldeep Ranga)

    22 साल से अधिक वर्षों तक समर्पित सेवाएं देने के पश्चात् जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सदस्य भजन पार्टी(एमबीपी) धर्मपाल 30 मई को सेवानिवृत हुए। विदाई समारोह में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय से अधीक्षक नरेन्द्र दहिया तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने सेवनिवृत एमबीपी को बेहतरीन जीवन की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।
इस दौरान अधीक्षक नरेन्द्र दहिया ने धर्मपाल को सेवानिवृति पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने जिस प्रकार अपने सेवाकाल में पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है वो अपने आप में काबिले तारीफ है। उन्होंने सेवानिवृत एमबीपी को सम्मानित करते हुए भगवान से उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि धर्मपाल अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा सजग रहे है और सरकारी की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में हमेशा अहम भूमिका निभाते हुए कार्य किया है। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारी को शुभकामनाओं के साथ भरोसा दिया कि भविष्य में भी वे इस परिवार के सदस्य ही रहेंगे। भविष्य में भी उन्हें हर संभव सहयोग उनके द्वारा दिया जाएगा।
इस मौके पर लेखाकार सोनू कुहाड़, आईसीए रविंद्र ढोचक, लिपिक पवन कुमार व नितिन शर्मा, टीएम एंड एस पवन कुमार, चालक देवेन्द्र कुमार, बीपीडब्ल्यू विकास व कुलदीप, कृष्ण जुंआ, मुनीराम, मनोज कुमार, कृष्ण भावड़, बीपीडब्ल्यू तथा राममेहर, सुनील, ब्रह्मïानंद शर्मा, राजेश व भूपेन्द्र चौकीदार आदि कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी के परिजन भी मौजूद थे।

Comments

Leave Comments