Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

सुशील सारवान ने संभाला सोनीपत उपायुक्त का पद, प्राथमिकताओं पर की समन्वय बैठक


सुशील सारवान ने संभाला सोनीपत के उपायुक्त का कार्यभार

- प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर अधिकारियों संग की समन्वय बैठक

सोनीपत, 23 जून(Kuldeep Ranga)
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2012 बैच के अधिकारी सुशील सारवान ने सोमवार को सोनीपत के उपायुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वे HSIIDC और हरियाणा वित्तीय निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही पानीपत, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जैसे जिलों में उपायुक्त पद पर भी अपनी प्रशासनिक दक्षता सिद्ध कर चुके हैं।

गर्मजोशी से हुआ स्वागत

श्री सारवान के जिला मुख्यालय पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम सुभाष चंद्र, अंजलि श्रोत्रिय, निर्मल नागर, प्रवेश कादियान, सीटीएम डॉ. अनमोल, शुगर मिल एमडी अमित कुमार, डीडीपीओ जितेन्द्र कुमार, अंकिता वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

प्राथमिकताओं पर फोकस

पदभार ग्रहण करने के बाद श्री सारवान ने कार्यालय में एक प्रारंभिक समन्वय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासन की नींव जनसेवा, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व पर टिकी होनी चाहिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने का निर्देश देते हुए कहा कि “जनता का प्रशासन पर विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है।”

विकास के प्रति प्रतिबद्धता

उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं देने की रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, और महिला सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में विशेष सक्रियता बरतने की बात कही।

सहयोग और सहभागिता पर ज़ोर

बैठक के अंत में उन्होंने अधिकारियों से कहा:

“प्रशासन जनता के विश्वास का प्रतीक है। जिले की प्रगति के लिए हम सभी की सामूहिक भागीदारी और समर्पण आवश्यक है।”

Leave Comments