Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

ट्यूलिप मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सोनीपत ने अपनी स्थापना के 11 गौरवपूर्ण वर्ष


ट्यूलिप मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सोनीपत ने अपनी स्थापना के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अनुराग अरोड़ा और डॉ. अनुपमा सेठी अरोड़ा ने हॉस्पिटल की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए सभी स्टाफ सदस्यों, सहयोगियों, शुभचिंतकों और मरीजों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।इस अवसर पर डायरेक्टर मैडम अनुपमा सेठी ने कहा, "ट्यूलिप मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के 11 वर्षों के सफर में हमारे स्टाफ का जो योगदान रहा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वे इस परिवार की रीढ़ हैं और हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।"

 

हॉस्पिटल की सबसे विशेष बात यह है कि हर वर्ष इसमें एक नया विभाग जोड़ा जाता है। इस वर्ष रिनल साइंसेज़, यूरोलॉजी और डर्मेटोलॉजी विभाग की शुरुआत की गई है, जो 1 मई से पूर्ण रूप से कार्यरत होंगे।

ट्यूलिप हॉस्पिटल आज एक ऐसा संस्थान बन चुका है जहां न सिर्फ आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता है, बल्कि सेवा, समर्पण और संवेदना की भावना भी है।

डॉ. अनुराग अरोड़ा ने कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा यही रहा है कि हम मरीजों को विश्वास, गुणवत्ता और स्नेह के साथ इलाज प्रदान करें।”

डॉ. अनुपमा सेठी अरोड़ा ने भी यह विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में हॉस्पिटल और भी नए आयाम स्थापित करेगा और समाज की सेवा में अग्रणी रहेगा।

ट्यूलिप मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सोनीपत – अब सिर्फ एक हॉस्पिटल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और गुणवत्ता का प्रतीक बन चुका है।

 

 

---

Comments

Leave Comments