Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता – श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सोनीपत में मनाया गया उत्तम सत्य धर्म


सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता:-जैन 

सोनीपत (DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)

आज श्री शान्तिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी सोनीपत में 10 लक्षण पर्व की पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य शुभम जैन आयुषी जैन रोहिणी और विधानकर्ता परिवार मदन सेन राजकुमार सुनील कुमार जैन परिवार को मिला। सत्य धर्म की पूर्व संध्या पर धर्म प्रभावना संघ की ओर से जैन धार्मिक तंबोला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री राजीव जैन और चित्रअनावरण और दीप प्रज्ज्वलन कर्ता श्री अतुल जैन जी निगम पार्षद और सुदर्शन जैन समाजसेवी रहे।
इस अवसर पर श्री राजीव जैन ने कहा की सत्य की आराधना के लिए मन की पवित्रता अनिवार्य है इसलिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण सत्य का है। सत्य रूप परमात्मा को हृदय में विराजमान करना चाहते हो तो अपने मन को मंदिर में बना दो। इस अवसर पर मोंटू जैन रॉकी जैन विपिन जैन ने कहा की सत्य कभी भी पराजित नहीं हो सकता सत्य को कितना ही आप दबा लो लेकिन एक दिन उजागर हो जाता है।
 इस अवसर पर जैन समाज के संयोजक मुकेश जैन ने कहा कि सत्य ही शिव है अर्थात भगवान है सत्य ही स्वर्ग का द्वार है सत्य ही सिद्ध का सोपान है सत्य यश का मूल है विश्वास का परम कल्याण है।
जगदीश जैन और जयकुमार जी ने बताया कि परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज कहा करते थे की जो हमारा है वही सत्य है जो सत्य है वही हमारा है सत्य परम विभक्ति माता की तरह है- विश्वसनीय गुरु की तरह पूज्य-और सज्जन की भांति सबको प्रिय होता है।
 इस अवसर पर विपिन संजना मधु अनु वैभव विशेष सुनील विभोर रितु बेबी शशि सरिता राकेश इत्यादि मौजूद थे

Comments

Leave Comments