Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

*विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने गांव पुरखास में किया गुरू भागमल आराधना भवन का उद्घाटन


हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने रविवार को गांव पुरखास पहुंचकर गुरू भागमल जी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ-साथ गुरू भागमल आराधना भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संतजनों का आशीर्वाद लेते हुए उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की तरक्की के लिए सामूहिक शक्ति और लक्ष्य का होना बहुत जरूरी है, जिसके लिए अच्छे वातावरण की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि अच्छा वातावरण और खुशहाली तभी संभव है जब हम परमात्मा को मानते हुए अपने महापुरूषों के बताए रास्ते और उनके विचारों के साथ अच्छे लक्ष्य के लिए सामूहिक रूप से आगे बढ़ेंगे।

 विधाननसभा अध्यक्ष ने गुरू भगवन श्री शिवेन्द्र मुनि जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो यह सामूहिक कार्यक्रम करवाया है इससे हम सबको इक्_ïा होने का मौका मिला। ऐसे सामूहिक कार्यक्रमों से समाज में आपसी भाईचारा और प्यार-प्रेम बढ़ता है और वर्तमान समय में सामाजिक और सांजली सोच को मजबूत करने सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों के बीच में अवश्य बैठना चाहिए क्योंकि उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। पुराने समय में हमारे बुजुर्ग बड़े-बड़े मसलों को 10 मिनट में हर कर देते थे क्योंकि उनमें आपसी भाईचारा और प्यार-प्रेम होता था उनकी सोच सांजली और एक दूसरे को बसाने वाली होती थी।

 उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महापुरूषों के विचारो ंसे जुडक़र ईमानदारी के साथ मेहनत करने का स्वभाव बनाने की जरूरत है, क्योंकि जिस भी व्यक्ति ने तरक्की की है वो मेहनत के बल पर की है बिना मेहनत और तपस्या के कोई भी व्यक्ति जीवन में आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि मुझे तो बचपन से ही महापुरूषों का आशीर्वाद प्राप्त होने का सौभाग्य मिला है क्योंकि मेरा गांव कुटैल है और वो तपो भूमि है जहां बहुत बड़े संत संतोष गिरी जी महाराज ने तप किया था। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा सरकार भी महापुरूषा के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए गरीब कल्याण व उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही है। समारोह के दौरान आयोजित भण्डारे में विधानसभा अध्यक्ष ने प्रसाद भी ग्रहण किया।

 कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र कादियान ने कहा कि समाज को अपने उत्थान और विकास के लिए अध्यात्म के रास्ते पर आगे बढऩा चाहिए। क्योंकि अध्यात्म ही वो शक्ति है जो समाज को एक सूत्र में बांधकर रखती है और हमारे अंदर प्रेम भाव और भाईचारे की भावना को जन्म देती है। उन्होंने कहा कि आज सभी लोग यहां से संकल्प लेकर जाएं कि वे समाज को आगे बढऩे के लिए मिलकर कार्य करेंगे। इस दौरान नगर निगम मेयर राजीव जैन ने कहा कि आज जो यहां कार्यक्रम आयोजित हुआ है ऐसे आयोजनों में हमें सतों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होता है कि हमें किस प्रकार अपने जीवन में आगे बढऩा चाहिए। हमारे संतजन हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत होते हैं कि हम उनके बताए रास्ते पर आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़े, जिससे समाज व देश का विकास हो सके।  

 इस मौके पर गुरू भगवन श्री शिवेन्द्र मुनि जी, हितेश मुनि मनोज कुमार जैन, गौतम कुमार जैन, बसंत जैन, अनिल जैन, भाजपा वरिष्ठï नेता आजाद सिंह नेहरा, रविन्द्र दिलावर, एसडीएम प्रवेश कादियान, गांव के सरपंच सुनील, राजेश प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

Comments

Leave Comments