विश्व पर्यावरण दिवस 2025: ठरू गांव में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

“पर्यावरण है हम सब की जान” — विश्व पर्यावरण दिवस पर मोहनलाल बडौली ने ठरू गांव में किया पौधारोपण

“सोनीपत के ठरू गांव में पौधारोपण करते मोहनलाल बडौली और डॉ. मनोज कुमार”

पर्यावरण है हम सब की जान, इसलिए रखें इसका ध्यान” – मोहनलाल बडौली 

 “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 

 सोनीपत, (kuldeep ranga)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव ठरू में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “पर्यावरण है हम सब की जान, इसलिए हमें इसका विशेष ध्यान रखना होगा।“

उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस, संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और मानवीय गतिविधियों के प्रभाव को रेखांकित करना है।
1972 में स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किया और 1973 में पहली बार इसे "Only One Earth" थीम के साथ मनाया गया था। आज यह दिवस 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण का सीधा संबंध आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाता है, बल्कि यह प्रदूषण को नियंत्रित करने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि अब समय बहुत कीमती है—हमें न केवल पर्यावरणीय नुकसान को रोकना है, बल्कि जितना संभव हो उसे पुनर्स्थापित करने के प्रयास भी करने होंगे। उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि “प्लास्टिक का बहिष्कार करें, स्वस्थ पर्यावरण का विस्तार करें।”
इस अवसर पर लोगों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को त्यागने, पुनर्चक्रण अपनाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की अपील भी उपायुक्त द्वारा की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष विजेंद्र मलिक, पूर्व जिला अध्यक्ष जसवीर दोदवा,वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा, डीडीपीओ जितेन्द्र कुमार, ठरू गांव की सरपंच सरोज बाला, एडीएफओ सुरेश पूनिया, जैव विविधता बोर्ड के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवप्रसाद, वन खंड अधिकारी कपिल देव, सदर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments