Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

हरियाणा में वीरवार को मौसम ने करवट ली और कई जिलों में तेज हवाएं, आंधी और बारिश


हरियाणा में वीरवार को मौसम ने करवट ली और कई जिलों में तेज हवाएं, आंधी और बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। दिनभर बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चलेंगी और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि बीते कुछ दिनों से पूर्वी हवाएं सक्रिय थीं, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। यह वृद्धि इतनी तेज थी कि अप्रैल के मध्य का तापमान पहले ही दर्ज होने लगा। उनका कहना है कि सूर्य की सीधी किरणें धरती पर आने से यह बदलाव हुआ है।

 

हालांकि अब 9 अप्रैल की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होगी। इस कारण फिलहाल तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन 14 अप्रैल के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

 

कृषि वैज्ञानिक किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। भिवानी जिले के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. देवीलाल ने कहा कि किसान गेहूं की कटाई करते समय फसल को साथ ही बंधाई करके बंडल बना लें। इससे तेज हवाओं में फसल के बिखरने और नुकसान से बचा जा सकेगा। मशीन से कटाई करने पर भी इसी सावधानी को बरतने को कहा गया है।

 

वीरवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस गिरा, लेकिन यह सामान्य से अब भी 5.5 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान हिसार में दर्ज किया गया, जो 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोनीपत में तापमान में सबसे अधिक 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि रेवाड़ी में सर्वाधिक 2.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली।

Comments

Leave Comments